BuildonClick
ENहिन्दी
कॉल करें +91 70618 82678 WhatsApp करें
शाम की रोशनी में दो मंज़िला मॉडर्न विला, बाहर निकले स्लैब, कांच की दीवारें और लंबा पूल

घर और कमर्शियल कंस्ट्रक्शन · भारत

आपके सपनों का घर, पहली ईंट से गृहप्रवेश तक।

वास्तु के हिसाब से नक्शा, प्रति वर्ग फुट तय रेट और हर मटेरियल की लिखित लिस्ट। हर स्टेज पर इंजीनियर साइट पर आकर काम जांचते हैं, ताकि आप और आपका परिवार बेफ़िक्र होकर गृहप्रवेश की तैयारी करें।

2,500+ग्राहक
5,00,000+वर्ग फुट का डिज़ाइन
100+शहर

फोटो: Tuantranseo, CC BY 4.0

01 हम क्या करते हैं

घर बनवाने की हर ज़रूरत, एक ही छत के नीचे।

आर्किटेक्ट, ठेकेदार और मटेरियल वाले के चक्कर काटे बिना नक्शा, खर्च और निर्माण, सब कुछ। चाहें तो एक सर्विस लीजिए, चाहें तो पूरा प्रोजेक्ट हमें सौंप दीजिए।

02 कैलकुलेटर

ईंट रखने से पहले जानिए: कितना बना सकते हैं, कितना लगेगा।

बिहार और झारखंड की भवन उपविधि (बिल्डिंग बायलॉज) और आज के लोकल रेट पर बने मुफ्त कैलकुलेटर। पहले FAR और सेटबैक जांचिए, फिर GST, नक्शा पास फीस और बनने में लगने वाले समय समेत खर्च का अंदाज़ा पाइए।

सभी 11 कैलकुलेटर, हिन्दी और English में

03 प्रोजेक्ट

पहले स्क्रीन पर देखिए। फिर ज़मीन पर पाइए।

BuildonClick का हर घर पहले 3D में बनता है। एक भी ईंट लगने से पहले आप पूरा घर घूमकर देख लेते हैं। नीचे हमारे कुछ डिज़ाइन हैं, और कुछ घर जो अभी बन रहे हैं।

बालकनी और स्टोन क्लैडिंग वाले तीन मंज़िला घर का 3D एलिवेशन, अमृतसर
घरअमृतसर, पंजाब
पतले प्लॉट पर गहरे रंग के फ्रंट वाला मॉडर्न घर, 3D डिज़ाइन, भिवाड़ी
घरभिवाड़ी, राजस्थान
फ्रेम वाली बालकनी और लकड़ी की सजावट वाला घर, 3D डिज़ाइन, फरीदाबाद
घरफरीदाबाद
मॉडर्न दो मंज़िला घर का 3D एलिवेशन, गाज़ियाबाद
घरगाज़ियाबाद

सभी 55 प्रोजेक्ट देखें

04 काम कैसे होता है

पांच स्टेज, और फ़ोन सिर्फ़ एक नंबर पर।

आपके प्रोजेक्ट के लिए एक एक्सपर्ट तय होता है, जो पहली साइट विज़िट से लेकर हैंडओवर तक आपके साथ रहता है।

  1. बातचीत

    फ़ोन या WhatsApp पर अपने प्लॉट और प्लान के बारे में बताइए। इंजीनियर आकर साइट देखते हैं।

  2. डिज़ाइन

    नक्शा, 3D एलिवेशन, स्ट्रक्चर और बिजली-पानी की ड्रॉइंग। पांच बार तक बदलाव करवा सकते हैं।

  3. नक्शा पास और रेट

    सरकारी मंज़ूरी में हम मदद करते हैं, और हर मटेरियल की ग्रेड लिखकर पैकेज रेट देते हैं।

  4. निर्माण

    ट्रेंड टीम डिज़ाइन के हिसाब से घर बनाती है। इंजीनियर हर स्टेज पर क्वालिटी जांचते हैं, और काम कहां तक पहुंचा, ये आप ऑनलाइन देखते रहते हैं।

  5. चाबी आपके हाथ

    चाबी के साथ मुफ्त मेंटेनेंस भी, और नए घर पर 10 साल तक की वारंटी।

05 हमारे वादे

बिल्डिंग साइट पर कंक्रीट ढांचे के अंदर स्टील काटता एक कारीगर
साइट पर · छत ढलाई से पहले स्टील कटिंग

हम जो वादा करते हैं, वो निभाते हैं।

घर बनवाने की ज़्यादातर परेशानी वहीं से शुरू होती है, जहां कॉन्ट्रैक्ट नहीं होता, ठेकेदार फ़ोन नहीं उठाता और तारीख़ पर तारीख़ मिलती है। इसलिए हमारे वादे काग़ज़ पर हैं।

A.1

पैसा उतना, जितना काम

दो-स्तर की सुरक्षा के साथ किस्तों में ऑनलाइन पेमेंट, और हर रुपये का रिकॉर्ड।

A.2

10 साल तक की वारंटी

हमारे साथ बने हर नए घर पर, और साथ में मुफ्त मेंटेनेंस भी।

A.3

तय रेट, कोई छुपा खर्च नहीं

प्रति वर्ग फुट पैकेज रेट, और मटेरियल सीधे कंपनी से होलसेल रेट पर।

A.4

हर बोरी, हर बिल का हिसाब

मटेरियल की ग्रेड, ब्रांड और मात्रा पहले से लिखी होती है, और साइट पर जो भी काम होता है, उसकी ख़बर आपको साथ-साथ मिलती है।

A.5

तारीख़ पर काम, बहाना नहीं

समय-सीमा प्लानिंग के वक्त ही तय हो जाती है। हमारी वजह से देर हुई, तो मुआवज़ा हम देंगे।

06 ग्राहक

उनसे सुनिए, जिनका घर हमने बनाया।

कुछ ने दूसरे शहर में बैठे-बैठे घर बनवाया। कुछ पहले किसी ठेकेदार से धोखा खा चुके थे। सुनिए, उन्हीं की ज़ुबानी।

मैं इकलौती बेटी हूं, तो पटना में रह रहे मम्मी-पापा की चिंता हमेशा लगी रहती थी। कोविड में घर का काम बीच में रुक गया और मैं बैंगलोर में फंस गई। तब BuildonClick ने आकर फ्लोरिंग, रंगाई-पुताई और इंटीरियर का काम पूरा करवाया। सारी पेमेंट ऑनलाइन हुई, और काम कहां तक पहुंचा, ये मैं बैंगलोर में बैठे-बैठे देख लेती थी।

Sujata Jainपटना · बैंगलोर से घर बनवाया

07 हमारे घरों में लगने वाला मटेरियल

असली ब्रांड, सीधे कंपनी से। बीच में कोई दलाल नहीं।

होलसेल रेट पर खरीदा, और बिना अलग ढुलाई खर्च के सीधे आपकी साइट पर पहुंचाया। पूरी लिस्ट देखें

UltraTechसीमेंट
ACCसीमेंट
TATA TisconTMT सरिया
JSWस्टील · सीमेंट
Kajariaटाइल्स
Somanyटाइल्स
Asian Paintsपेंट
Bergerपेंट
Jaquarसैनिटरी
Hindwareसैनिटरी
Havellsइलेक्ट्रिकल
Polycabतार

08 सवाल

घर बनवाने से पहले हर कोई यही पूछता है।

आपका सवाल यहां नहीं है? WhatsApp पर पूछिए, जवाब इंजीनियर देंगे।

सारे सवाल देखें
BuildonClick कौन-कौन सी सर्विस देता है?

आर्किटेक्चरल डिज़ाइन, 3D एलिवेशन, टर्नकी और लेबर रेट पर कंस्ट्रक्शन, रेनोवेशन, कमर्शियल प्रोजेक्ट, खर्च का एस्टीमेट, इंजीनियरिंग सलाह और होलसेल रेट पर बिल्डिंग मटेरियल। घर हो या बिज़नेस, पूरे भारत में।

अपने प्रोजेक्ट का रेट कैसे पता करूं?

मोटा अंदाज़ा ऊपर दिए कैलकुलेटर से लगा लीजिए, फिर +91 70618 82678 पर कॉल या WhatsApp कीजिए। इंजीनियर आपका प्लॉट और ज़रूरतें देखकर पूरा एस्टीमेट भेजेंगे।

क्या आप नक्शा पास कराने और मंज़ूरी में मदद करते हैं?

हां। डिज़ाइन हम लोकल नियमों के हिसाब से ही बनाते हैं, और सरकारी विभाग से नक्शा पास और निर्माण की अनुमति के कागज़ी काम में भी पूरी मदद करते हैं।

आप कहां-कहां घर बनाते हैं?

पूरे बिहार और झारखंड में, और हर प्रोजेक्ट पटना के मुख्य ऑफिस से संभाला जाता है। अभी पटना और रांची समेत कई साइट पर काम चल रहा है, और आगे के प्रोजेक्ट भी तय हैं। भारत में कहीं और रहने वाले परिवार घर का डिज़ाइन और सलाह ऑनलाइन ले सकते हैं।

09 शुरुआत यहीं से

प्लॉट आपका। घर बनाने का ज़िम्मा हमारा।

प्लॉट का साइज़, शहर और बजट बताइए। डिज़ाइन का आइडिया और रेट, दोनों हम बताएंगे। कॉल करने का कोई चार्ज नहीं।